प्राणपुर पंजाब में हादसे में घायल युवक की बिहार लौटने के दौरान रास्ते में मौत के बाद शव थाना क्षेत्र के बरझल्ला गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. प्राणपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पूर्व मुखिया अजय कुमार मंडल मृतक के चचेरे भाई सुरेन्द्र केवट के द्वारा बताया गया कि मृतक पंचलाल केवट तकरीबन दस वर्ष पूर्व से ही पंजाब राज्य में मजदूरी कार्य करते थे. एक जुलाई के अपराह्न तकरीबन तीन बजे पंजाब राज्य के रूप नगर जिला के खरर थाना क्षेत्र के दाउ माजरा गांव के मुख्य सड़क पर साइकिल से सब्जी मंडी जाने में पीछे से चार चक्का वाहन ने ठोकर मारने के कारण बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से पंजाब के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया. जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पटना रेफर कर दिया. वापस पटना आने में उतर प्रदेश के लखनऊ के पास पंचलाल केवट 42 वर्ष पिता बालदेव केवट, बरझल्ला निवासी की मौत हो गयी.मृतक का घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. शव पंजाब से बरझलला गांव पहुंचते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतक को बीस वर्ष कि एक बेटी और अठारह वर्ष का एक बेटा है. तकरीबन पच्चीस वर्ष पूर्व कदवा थाना क्षेत्र के रानीगंज दोखरा में पत्नी लीला देवी से शादी हुई थी. भरण पोषण के लिए पंचलाल केवट ही परिवार का एक मात्र साहरा था. मृतक के परिजनों ने शीघ्र जांच कर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने कि मांग जिला पदाधिकारी से की है. इस मौके पर प्राणपुर पुलिस पुष्पेन्द्र कुमार के साथ दर्जनों समाजसेवी व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
