– बिहार स्टेट चैंपियनशिप में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व कटिहार जहानाबाद में आयोजित बिहार स्टेट यूथ जूनियर, सिनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कटिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम शुक्रवार को जहानाबाद रवाना हो गयी है. बिहार स्टेट यूथ जूनियर सीनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025 जो खेल भवन जहानाबाद में 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में कटिहार जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की टीम भी हिस्सा लेने के लिए जहानाबाद रवाना हो गयी. कटिहार टीम में बिट्टू कुमार, सपना कुमारी, अमित कुमार, लकी कुमार, आनंद कुमार, श्लोक कुमार, दिव्यांशु कुमार, अंश कुमार, मोनिका कुमारी, विभिन्न वजन वर्गों में कटिहार जिला का प्रतिनिधित्व इस प्रतियोगिता में करेंगे. कटिहार वेटलिफ्टिंग के सचिव विक्टर डेका संयुक्त सचिव अबोध ठाकुर, उदय कुमार, बालकृष्ण सिंह, सेठी सिंह, सुनील भारती, राजू महतो, नीरज कुमार, मुस्ताक, भरत भूषण झा, अखिलेश यादव, रविंद्र पांडे, रवि झा, शंभू सिंह, अनिल कुमार, प्रणय कुमार आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सभी खिलाड़ी कटिहार जिला का प्रतिनिधित्व कर सफलता प्राप्त करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
