पक्की सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पक्की सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

– कहा बरसात में मुख्य सड़क तक पहुंचने में होती है काफी परेशानी हसनगंज कटिहार प्रखंड स्थित भावाडा़ पंचायत के पोखरिया संथाली गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. दीपक कुमार महतो, बलराम महतो, धर्मेंद्र महतो, पंचों देवी, वार्ड सदस्या ममता देवी, रेखा देवी, ब्रह्मदेव महतो, चंदन कुमार महतो, बबलू महतो, तरुण कुमार, सचिन कुमार, नेहा देवी, बेबी देवी, जगदीश कुमार, विक्रम कुमार, बबलू महतो, कंचन देवी, जगन महतो सहित ग्रामीणों ने बताया कि पोखरिया संथाली गांव में बजरंगबली मंदिर से लेकर बलराम महतो के घर होते हुए धर्मेंद्र महतो के घर तक जाने वाली कच्ची सड़क में बरसात के दिनों ठेहूना भर कीचड़ व जलजमाव की समस्या हो जाती है. बरसात के दिनों में मुख्य सड़क तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है. सड़क निर्माण को लेकर पंचायत स्तर पर आज चार वर्ष पहले इस सड़क को योजना में लिया है. पंचायत के मुखिया से आश्वासन मिला कि जल्द ही ढलाई सड़क का निर्माण हो जायेगा. चार वर्ष बीतने पर भी सडक पक्कीकरण नहीं हो सका. चुनाव के समय नेता आते हैं और रोड बना देने का झूठा वादा कर चले जाते हैं, लेकिन सड़क नहीं बनती है. आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने बरसात पूर्व सड़क पक्कीकरण कराने की मांग विभाग से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >