बाइक चोर को ग्रामीणों ने बाइक के साथ दबोचा, पुलिस के हवाले किया

बाइक चोर को ग्रामीणों ने बाइक के साथ दबोचा, पुलिस के हवाले किया

फलका फलका थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बाइक चोरी की घटना सामने आयी. ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपित को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया. मांगने पट्टी गांव निवासी मंसूर आलम की बाइक अहले सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी. ग्रामीण सक्रिय हो गये और खोजबीन शुरू कर दी. निसुन्दरा मुसहरी काली स्थान के पास संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक के साथ देखा गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बाइक सहित पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सूचना देकर आरोपित को उनके हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रुपेश कुमार, पिता सभापति मल्लिक, मोरसंडा निवासी बताया. पूछताछ में बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली फलका पुलिस ने बाइक स्वामी मंसूर आलम के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. थाना के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. इधर, बरामद बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़ित बाइक स्वामी ने थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उनकी मोटरसाइकिल घर में खड़ी थी. जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था. समय रहते ग्रामीणों की सजगता से बाइक बरामद हो गई और आरोपित को पकड़ लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >