सालमारी में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

सालमारी में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पहले सघन वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस ने नौ दोपहिया वाहनों को नियम उल्लंघन के कारण रोका, जिन पर नौ हजार का चालान किया गया. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने कहा, यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया था. अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर बिना वैध कागजात के वाहन चला रहे थे. ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी. उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज अपने साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके. यातायात व्यवस्था बेहतर हो. थानाध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी इस तरह के औचक वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है. स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >