पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक के साथ कार सवार को किया गिरफ्तार
थाना पुलिस ने एनएच 31 ढावा सुतारा के समीप से पांच ग्राम स्मैक के साथ कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है
By RAJKISHOR K | Updated at :
कुरसेला.
थाना पुलिस ने एनएच 31 ढावा सुतारा के समीप से पांच ग्राम स्मैक के साथ कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने स्मैक तस्करी के प्रयोग में लायी गयी कार को जब्त कर ली है. गिरफ्तार युवक सुशील मंडल (36) दियारा चांदपुर मोरसंडा कुरसेला थाना क्षेत्र का निवासी है. सूत्रों के अनुसार कार सवार युवक अज्ञात को स्मैक का डिलवरी देने वाला था. पुलिस ने स्मैक के साथ युवक के दबोचे जाने से इनके तस्करी के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. क्षेत्र में स्मैक तस्करी का अवैध धंधा फल फुल रहा है. नतीजन सूखा नशा स्मैक का सेवन करने वाले के संख्या निरंतर बढ़ता जा रहा है. सूखा नशा के गिरफ्त में फंस कर युवाओ का भविष्य बरबाद हो रहा है. गोरतलब है कि थाना क्षेत्र में स्मैक के साथ अब तक पुलिस कई युवको को गिरफ्तार कर चुकी है. कुरसेला टेंगरिया में एक युवक ने स्मैक के लिये पिता से रुपया नही मिलने पर ट्रैक के पटरी पर हाथ रख कर कटवा लिया था. कुरसेला बस्ती मे युवाओं मे बढ़ते नशा सेवन प्रयोग के विरुद्व महापंचायत बिठा कर नशा सेवन के विरुद्व फैसला लिया था. बावजूद सुखा नशा का तस्करी और सेवन पर विराम नही लग पाया है. बताया जाता है कि सुखा नशा का विक्री और सेवन ग्रामीण क्षेत्रो में फैला हुआ है. सुत्र बताते है कि स्मैक के तस्कर नेटवर्क के जरिये सेवन करने वाले के पास इसका डिलवरी पहुंचाने का कार्य करते है.