ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहने से छात्रों में खुशी है

बलिया बेलौन. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहने से छात्रों में खुशी है. कला संकाय में भी परीक्षार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है. सालमारी थाना क्षेत्र के भवानीपुर सिमलिया निवासी किसान रमित सिंह एवं माता रिंकू देवी गृहणी की पुत्री खुशी कुमारी 345 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है. वह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौरा की छात्रा है. 10वीं की परीक्षा में भी 69 प्रतिशत अंक प्राप्त की थी, पूछे जाने पर खुशी कुमारी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को देती है. 12वीं परीक्षा की तैयारी के दौरान परिवार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति रही बावजूद तैयारी जो कर पाई उसका परिणाम बेहतर है. आगे उच्च शिक्षा हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना लक्ष्य बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >