अलग-अलग कांडों के दो नाबालिग लड़की बरामद

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़की को अपहरण मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया है

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़की को अपहरण मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की. इस दौरान दोनों लड़कीयों को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया. मौके से आरोपी युवक फरार हो गया, लड़की के गायब होने के बाद परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद करने के साथ न्यायालय में 164 का बयान एवं मेडिकल जांच की कार्रवाई में जुट गयी है. बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. थाना अध्यक्ष ने बताया की नाबालिग से जुड़े मामलों में पुलिस पूर्ण संवेदनशीलता के साथ काम करती है, और दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाता हैं. लड़की के परिजनों ने पुलिस की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया है,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >