उपस्वास्थ्य केंद्र की अतिक्रमित भूमि खाली कराएं

उपस्वास्थ्य केंद्र की अतिक्रमित भूमि खाली कराएं

बलिया बेलौन बलिया बेलौन बाजार में बिहार सरकार की जमीन स्वास्थ्य केंद्र व थाना परिसर के बगल की जमीन लोगों ने अतिक्रमण कर लिये जाने से बिहार सरकार के भवन निर्माण कराने में परेशानी हो रही है. कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य केंद्र बलिया बेलौन की जमीन कई दशक से लोगों ने कब्जा किया हुआ है. स्वास्थ्य केंद्र बलिया बेलौन उत्क्रमित होकर अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बनने के बाद अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बलिया बेलौन का नया भवन का निर्माण होना है. लेकिन भूमि अतिक्रमण हो जाने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनाने में अड़चन आ रही है. क्षेत्र के लोगों ने बताया की कदवा भाग दो के 12 पंचायतों में एक मात्र अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र है. अतिक्रमण हो जाने के कारण यहां स्वास्थ्य केन्द्र का भवन नहीं बन रहा है. थाना के बगल में पेट्रोल पम्प के सामने बिहार सरकार की जमीन में अवैध कब्जा होने से बिहार सरकार का भवन निर्माण का कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो रहा है. लोगों ने कदवा सीओ आषुतोष मयंक आनंद से बलिया बेलौन बाजार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >