34.875 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

34.875 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

अमदाबाद प्रखंड के बैरिया बाबा ढलान से अमदाबाद पुलिस ने 34.875 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिला था कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब अमदाबाद के रास्ते ले जाया जा रहा है. इसी के आलोक में बैरिया बाबा ढलान से मनिहारी थाना क्षेत्र के मिलीपोखर कन्ना गांव निवासी शेख किरानी एवं शेख अफसारुल को 34.875 लीटर विदेशी शराब के बैरिया बाबा ढलान से एसआई रंजीत कुमार व सुधीर कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है. एक ऑटो रिक्शा जब्त किया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, पीएसआई जैकी कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >