निस्ता में दो दिवसीय उर्स आज से, तैयारी पूरी

निस्ता में दो दिवसीय उर्स आज से, तैयारी पूरी

बलिया बेलौन निस्ता में प्रसिद्ध बुजुर्ग हज़रत सैयद शाह ख्वाज रसूल बख्श रहमतुल्ला का दो दिवसीय उर्स का आयोजन शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार की रात में महफीले शमां कव्वाली का आयोजन के साथ समाप्त होगा. उर्स कमेटी के अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने बताया की इस अवसर पर कुरआन ख्वानी, कुल शरीफ, चादरपोशी के बाद फातेहा खानी की जायेगी. रात्रि में प्रसिद्ध कव्वाल सलाहउद्दीन चिशती बक्सर व गुलाब साबरी गया के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन होगा. पीर साहब के मानने वाले हजारों अकीदतमंदों के जुटने की संभावना है. अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. सौहार्दपूर्ण माहौल में उर्स मनाने के लिए हबीबुर रहमान, इमाम जाफर, जमील, नवेली, अब्दुल रऊफ, हसम, मंजूर, हनीफ, सज्जाद आदि सहित ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >