दो ऑटो से 104 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

दो ऑटो से 104 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर रोशना थाना पुलिस ने महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर दो ऑटो से 104 लीटर शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर बंगाल की सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में रौशना थाना पुलिस सघन छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाते आ रही है. रोशना पुलिस को सफलता मिल रही है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी के नेतृत्व में रौशना थाना पुलिस महानंदा चेक पोस्ट पर वाहनों की गहनता से जांच शुरू की. बंगाल की ओर से आती दो ऑटो को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली. दोनों ऑटो से 104.145 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. ऑटो से शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर सुनील कुमार मंडल पिता धयानी मंडल, बकिया डुम्मर, थाना पोठिया, रमन कुमार पिता रामेश्वर भगत बिशनपुर थाना कोढ़ा, अमित कुमार यादव पिता गंगा यादव, रामपुर थाना कोढ़ा निवासी को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >