अज्ञात ट्रक की ठोकर से दो महिला सहित तीन घायल

एनएच 31 कटरिया सिमड़गाछ के समीप शुक्रवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया. टक्कर से बाइक सवार दो महिला सहित एक युवक घायल हो गया.

कुरसेला. एनएच 31 कटरिया सिमड़गाछ के समीप शुक्रवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया. टक्कर से बाइक सवार दो महिला सहित एक युवक घायल हो गया. पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. घायलों में रूपा कुमारी (25) पिता विलास सिंह भागलपुर नवगछिया पकड़ा ग्राम निवासी सहित मनीष कुमार सिंह (28) पिता नित्यानंद सिंह व निक्की देवी पति मनीष कुमार सिंह खगड़िया जिला के भगवानचक गांव का निवासी शामिल है. भगवानचक निवासी घायल युवक और महिला रिश्ते में दोनों पति-पत्नी है. बाइक में ठोकर मारकर दुर्घटना घटित करने वाला ट्रक भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >