15.500 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

15.500 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मध निषेध टीम ने ड्रोन के सहयोग से भी शराब तस्कर को गिरफ्तार कर शराब की बरामदगी की. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने आजमनगर थाना के राघोपुर हाजी टोला पुलिया के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. संदिग्ध बाइक चालक को उत्पाद पुलिस ने तलाशी ली. बाइक से 375 एमएल के 24 बोतल के साथ आरोपी तस्कर बेचन यादव को नौ लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मनसाही थाना के गोविंदपुर से शराब बनाते हुए लखी टुडू को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होम डिलीवरी करने जा रहे बंगाली कॉलोनी से एक युवक रतन सरकार को 4.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की कार्रवाई में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर 15.500 लीटर शराब बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अधिकारी अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >