मनिहारी के पीर मजार पर सलाना उर्स 14 अप्रैल को

मनिहारी के पीर मजार पर सलाना उर्स 14 अप्रैल को

मनिहारी हजरत जीतन साह के पीर मजार पर सलाना उर्स का आयोजन 14 अप्रैल को होगा. उर्स कमेटी व मजार कमेटी की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है. मजार खादिम मंजर शफी ने बताया कि 14 अप्रैल को उर्स का आयोजन होगा. उर्स के दिन सभी धर्म के लोग काफी संख्या में लोग मजार पर चादरपोशी के लिए आते है. मन्नत मांगते है. रात में कव्वाली का भी आयोजन होगा. कैफ खान व शबाना चिश्ती के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा. कमेटी अध्यक्ष मुस्ताक हुसैन, मेला प्रभारी आलमगीर, खादिम मंजर शफी, शोहराब उर्फ शेरू, रजी इमाम, साजिद, अहमद, चुन्नु खान आदि उर्स को सफल बनाने में जुटे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >