तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डंडखोरा स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना कांड संख्या 44/26 के प्राथमिक आरोपित यासिर अंसारी 32 वर्ष, मकबूल अंसारी 48 वर्ष को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपित सकरपुरा, गोविंद चौक, डंडखोरा के निवासी है. पुलिस ने सौरिया निवासी एक वारंटी दिलीप परिहार पिता दिनेश परिहार को भी गिरफ्तार किया है. दिलीप परिहार के विरुद्ध जीआर नंबर 1981/17 दर्ज है. पुलिस ने दोनों मुख्य अभियुक्तों और वारंटी आरोपित के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि दोनों मुख्य अभियुक्त यासिर अंसारी और मकबूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गयी है. साथ ही आगे भी रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जायेगी. पूरे मामले में कोई भी तथ्य छिपा नहीं रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >