कटिहार महर्षि मेहीं होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बुधवार को वर्ल्ड होम्योपैथी वीक के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. यह शिविर डॉ सैमुअल हैनिमैन की 270वीं जयंती के उपलक्ष्य में उमवि चिलमारा में आयोजित हुआ. शिविर में 300 बच्चों एवं ग्रामीणों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं. लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया. न्यासी निर्मल डालमिया एवं उपाध्यक्ष डॉ जीसी मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में महाविद्यालय के चिकित्सकों और इंटर्न डॉक्टरों ने सक्रिय भूमिका निभाई. ग्रामीणों को काफी लाभ मिला.
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
