फलका हाजत मौत मामला: पूर्व विधायक ने उठाई कार्रवाई की मांग

फलका हाजत मौत मामला: पूर्व विधायक ने उठाई कार्रवाई की मांग

फलका फलका थाना हाजत में पिछले दिनों आरोपित युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत अब राजनीतिक तूल पकड़ती जा रही है. इस मामले को लेकर पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूनम पासवान मृतक के गांव पहुंची. पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली. पीड़ित परिजनों से बातचीत के बाद पूनम पासवान ने घटना को गंभीर बताते हुए फलका थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष रवि कुमार राय एवं केस के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार को दोषी ठहराया. कहा कि इस पूरे मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दी गई है. विपक्ष के नेताओं को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है. पूनम पासवान ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बिहार के डीजीपी एवं राज्यपाल से मुलाकात करेगा और दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तथा हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग करेगा. विभिन्न दलों के नेता भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है. वे निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >