धीरज हत्याकांड के तीन आरोपितों ने न्यायालय में किया सैरेंडर

धीरज हत्याकांड के तीन आरोपितों ने न्यायालय में किया सैरेंडर

धीरज हत्याकांड के तीन आरोपितों ने न्यायालय में किया सैरेंडर कटिहार धीरज साह हत्याकांड के तीन प्राथमिकी अभियुक्त ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. इस बात की पुष्टि करते हुए एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छींटाबाड़ी में 29 जून की रात धीरज साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी थी. मृतक की पत्नी काजल कुमारी के लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना में थाना कांड संख्या 144/ 25 के अतर्गत सात नामजद अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था. उक्त मामले में सदर एसडीपीओ 1 अभिजीत सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. पुलिस टीम संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध अलग-अलग उनके छिपने के ठिकानों तथा घर में छापेमारी किया जा रहा था. पुलिस के बढ़ते दविश के कारण तीनों प्राथमिकी अभियुक्त साकेत शभम उर्फ तारे पासवान, पिता मनोज पासवान, अमन खान उर्फ अम्मार खान, पिता बशीर दोनों कुलीपाड़ा निवासी, सूरज पासवान पिता नवीन पासवान, लालकोठी थाना नगर निवासी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. एसपी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त के अतिरिक्त 7 से 8 अपराधी भी घटना में शामिल है, पुलिस उन अपराधियों को भी चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी. एसपी ने बताया कि धीरज की हत्या जमीनी विवाद व रुपए लेनदेन को लेकर हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं क��या है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >