जमीनी विवाद में घर में घुसकर की तोड़फोड़

जमीनी विवाद में घर में घुसकर की तोड़फोड़

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी निवासी एक घर में कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ कर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है. पीड़ित पक्ष थाना गये और आवेदन दिया. ममता देवी घर में धूप सेंक रही थी. अचानक लाठी डंडा लिए कुछ लोग उसके घर में घुस आये. उसे बिना कुछ कहे घर के समानों को तोड़ना शुरू कर दिया. जब ममता देवी ने उन लोगों का विरोध किया तो आरोपित में शामिल लोगों ने कहा कि यह जमीन उनकी है. शीघ्र खाली कर दो. आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये. भीड़ को देख आरोपित दीवार फांद कर फरार हो गया. घटना पश्चात पीड़ित पक्ष सहायक थाना पहुंचे और आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >