समेली रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को पोठिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता समेली बीडीओ सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रियरंजन व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पोठिया थाना क्षेत्र भाई चारगी के लिए जाना जाता है. सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं. अंचलाधिकारी प्रियरंजन ने कहा कि होली त्यौहार रंगों का पर्व है. इसलिए इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मानना है. उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी. उन्होंने पर्व त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट से परहेज करने की बात कही. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है. शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है. अगर कहीं शरारती तत्वों की आशंका हो तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. ताकि ससमय मामले को देखा जा सके. साथ ही बताया कि होली त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. समेली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू ने कहा कि जिस तरह होली में कई रंग मिलकर एक हो जाते हैं. उसी तरह हम लोगों को होली त्यौहार भी एक होकर मनानी चाहिए. साथ ही होली का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. अवसर पर पीएसआई राम शंकर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, मुखिया हृदय नारायण यादव, राजेश कुमार मंडल, मनीष ठाकुर, सरपंच मनोज पटेल, रमजान अली, मनीष झा, मोहन लाल राम, गोपाल झा, पूर्व मुखिया एतवारी दास, सुनील शर्मा, रेहान खान, सुमन शर्मा, रंजीत कुमार सुखारी, भाजपा युवा नेता संजीव कुमार भोलू सहित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
