शिशिया पंचायत सरकार भवन को खेल मैदान बनाने का विरोध

शिशिया पंचायत सरकार भवन को खेल मैदान बनाने का विरोध

बरारी प्रखंड के शिशिया पंचायत के कालिकापुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य ग्रामीणों के विरोध के कारण ठप पड़ गया है. सोमवार को अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी राज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल मध्य विद्यालय सुजापुर खेल मैदान पहुंचे. जहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य कराना है. स्थानीय ग्रामीणों ने खेल मैदान में सरकार भवन बनाने का विरोध किया. पदाधिकारी के साथ वार्ता के बाद ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर इसका निदान की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >