बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र में लोग विगत दो दिनों से कंपकंपाती ठंड से परेशान हैं. ठंड के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शरीर कंपा देने वाली ठंड में राहगीरों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है. अहले सुबह से अचानक ठंड व घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने से जहां एक ओर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लग लगा है. मेहनत मजदूरी करने, रिक्शा ठेला चालक व किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. दूसरी ओर शीतलहरी के वजह से पारा लुढ़क गया है. जिससे बूढ़े, बच्चे सभी परेशान हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने सीओ आषुतोष मयंक आनन्द से अलाव की व्यवस्था, बीडीओ प्रेम कुमार से गरीबों के बीच कंबल का वितरण करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि ठंड से पूरी तरह आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नगर पंचायत कोढ़ा ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने आम लोगों को राहत देने का निर्णय लिया है. सोमवार से नगर पंचायत कोढ़ा के अंतर्गत सभी प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप से गरीब, असहाय और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी होती है. ऐसे में नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
