देर रात तक जागरण में भक्ति गीतों पर झूमते रहे ग्रामीण

देर रात तक जागरण में भक्ति गीतों पर झूमते रहे ग्रामीण

– सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सिरसा दलन में जागरण का आयोजन सदर विधायक ने किया जागरण का फीता काटकर उद्घाटन – राहुल बिहारी के भक्ति गीतों से ओत प्रोत हुए श्रोता कटिहार श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सिरसा वार्ड नम्बर एक दलन कटिहार में शुक्रवार की रात जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया. कटिहार के राहुल बिहारी ने माता दुर्गा के सम्मान में एक से बढ़कर एक गीत गाएं. माता दुर्गा के सम्मान में गाये गये गीतों को सुनने के लिए आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुटी रही. देर रात चले भक्ति जागरण कार्यक्रम के दौरान माता जगतरानी के गीतों से ऐसा सामा बांधा कि भक्त टस से मस नहीं हुए. देररात करीब दो बजे तक आसपास का इलाका जागरण के दौरान गीतों से श्रोता भक्ति में डूब गये. भंगिया हमसे न पिसाई ये गणेश के पापा हम त नईहर जात बानी, देखा गौरा के दूल्हा आएल रे देखा मैना का दामाद आएल रे,गौर लेबै देवघर में दो कट्ठा जमीन वहां बैठैबे भांग पइसे के मसीन जैसे गीत गाकर कलाकारों ने भक्तों की खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से आनंद सिंह, मनोरंजन चौधरी, रंजीत महलदार, रविशंकर श्रवणे, धर्मनाथ तिवारी, जितेंद्र शर्मा, सिकंदर महलदार,अजित महलदार, राहुल महलदार, मुन्ना महलदार समेत अन्य लोग लगे रहे. इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी डटी रही. इस दौरान महिला पुलिस भी जागरण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था संधारण में मुख्य भूमिका में रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >