गांव एक्शन प्लान को सर्व सम्मति से पारित किया

गांव एक्शन प्लान को सर्व सम्मति से पारित किया

कालसर व बलुआ पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हसनगंज कालसर पंचायत भवन सभागार में मुखिया सागर यादव व बलुआ पंचायत सरकार भवन में मुखिया कंदलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा हुयी. अवर सचिव जनजातीय शोध संस्थान के ज्योति झा, बीडीओ रीना कुमारी, बीपीआरओ स्नेह नंदनी, बीडब्ल्यूओ रूपेश कुमार, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, विकास मित्र मोहन कुमार दास व ग्रामीण उपस्थित थे. कालसर पंचायत के चंदेली व भवानीपुर गांव के जनजातीय समुदाय के सदस्यों के सहयोग से बनाए गए गांव एक्शन प्लान को सर्व सम्मति से पारित किया. बलुआ पंचायत के लिए भारीडीह गांव को सर्व सम्मति से पारित किया है. बीडब्ल्यूओ ने कहा, सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी समाज तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचे और उन्हें निचले स्तर से सशक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके. ग्रामीणों को बिजली, सड़क, पानी, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आंगनवाड़ी, शौचालय निर्माण एवं रोजगार सृजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जायेगा. नजातीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ग्राम स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी. कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस के अंतर्गत संकल्प, सेवा एवं समर्पण के सिद्धांतों पर आधारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >