सड़क को बंद करने मामले में अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

सड़क को बंद करने मामले में अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

– ग्रामीणों की शिकायत सुनी, सड़क को गांधी भवन तक ले जाने का दिया आश्वासन बरारी सोनपुर रेल मंडल के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पूरबी छोर पर बसा मोहल्ला की एक मात्र रेल सड़क जो मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से वर्षों पूर्व जनहित में बनी है. जिसे बंद करने की शिकायत पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लखविंदर सिंह लक्खा व सिख गुरुद्वारा प्रबंधक के चेयरमैन सुरत सिंह नलवा ने ग्रामीण के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं. आयोग उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की योजना आमजनों के विकास जनहित को ध्यान में रखकर करती है. ऐसे में रेलवे ग्रामीणों का रास्ता जो मुख्यमंत्री योजना से बनी है. करीबन दो लाख ग्रामीण का सीधा सम्पर्क काढागोला स्टेशन से होगा. सड़क को अवरुद्ध करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है. जनहित में बनी सड़क को गांधी स्मृति भवन तक जोड़ने के लिए जितना भी प्रयास करना होगा किया जायेगा. उन्होंने कहा जनता का आक्रोश जायज है. कोई भी सरकार आमलोगों के निकास को बाधित कर विकास का निर्देश नहीं देती. विभाग को चाहिए कि आमलोगों को पूर्व से बनी सड़क को छोड़कर कोई कार्य करना चाहिए. सूरत सिंह नलवा ने ग्रामीणों की समस्या को रेल राज्य मंत्री तक पहुंचाने एवं जनहित मै ग्रामीण मार्ग को पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा. गुरूद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के प्रधान रंजीत सिंह भी रेल सड़क की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने आयोग उपाध्यक्ष का गांव में जमकर स्वागत किया. मौके पर लम्बोदर चौधरी, श्रवण चौधरी, धीरज कुमार चौधरी, पिंकू चौधरी, मंगलजत सिंह, पिंकी देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, इन्द्रजीत सिंह, नंदू मेहता, अरजन सिंह, बोबी सिंह, नीरज चौधरी, राजेन्द्र , प्रकाश, टुनटुन साह सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >