कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने बीते रविवार की रात छींटाबाड़ी में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार तांती पिता छोटेलाल मिस्त्री के विरुद्ध कोर्ट ने वारंट जारी किया था. जिसे लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
