सांसद पहुंचे मनिहारी के कांटाकोश, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

सांसद पहुंचे मनिहारी के कांटाकोश, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

मनिहारी सांसद तारिक अनवर सोमवार को मनिहारी के कांटाकोश पहुंचे. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी साथ थे. सांसद कांटाकोश में संजय पांडे के आवास पहुंचे. वहां वरिष्ठ कांग्रेसी स्व शिवगोपाल पांडे के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. सांसद व विधायक ने तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. सांसद ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी के निधन से कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है. सांसद ने निजी कोष से खिलाड़ियों के बीच खेल कूद सामग्री का भी वितरण किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव, पूर्व प्रमुख मिलन यादव, रामचंद्र सिंह, अब्दुल मन्नान, बबलू सिंह, रंजू गुप्ता, सिकंदर मंडल, साजिद, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >