महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

– अलग-अलग वार्ड से 33 लोगों ने मेयर से करायी अपनी समस्या से अवगत कटिहार नगर निगम, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया गया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 33 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर ने सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल, लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की सफाई, सड़क अतिक्रमण समेत अन्य कई मामले आये. सड़क अतिक्रमण की समस्याओं से लोगों ने महापौर को अवगत कराया. पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर भी फरियाद की गयी. महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर अलग-अलग सम्बंधित शाखा के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >