कदवा विधायक ने सदन में ज्वलंत मुद्दे को उठाया

कदवा विधायक ने सदन में ज्वलंत मुद्दे को उठाया

कदवा बिहार विधान सभा सत्र में कदवा विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने क्षेत्र की ज्वलंत एवं जनहित से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया. कुम्हड़ी चौकी कुरुम पथ पर महानंदा नदी के रैयांपुर घाट पर पुल निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को सदन के समक्ष मजबूती से रखा. उन्होंने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि रैयांपुर घाट पर पुल के अभाव में प्रखंड सहित आसपास के दर्जनों पंचायतों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कदवा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र है. जब नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क पूरी तरह बाधित हो जाता है. इससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों एवं व्यापारियों को गंभीर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस पुल के निर्माण से न केवल कदवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रखंडों से सुदृढ़ होगा. बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी. कृषि उत्पादों के परिवहन, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तथा रोजगार विस्तार में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा. जदयू जिला महासचिव सह बायसी विधानसभा प्रभारी अंजार आलम ने विधानसभा में इस गंभीर मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने पर आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >