सबनपुर से कुरूम तक सड़क का मुद्दा विस में उठाया

सबनपुर से कुरूम तक सड़क का मुद्दा विस में उठाया

बलिया बेलौन बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक विधायक डॉ शकील अहमद खान ने बीझाडा पंचायत के सबनपुर गांव से पंचायत मुख्यालय कुरूम तक जाने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं के कारण सड़क नहीं बनने का मुद्दा विधानसभा में उठाते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जानना चाहा है कि उक्त ग्रामवासियों को सड़क की सुविधा कब तक मिलेगी. सड़क नहीं होने से दो हजार की आबादी को 50 किमी दूरी तय करनी पड़ती है. बारिश एवं बाढ़ के समय पंचायत के अन्य हिस्सों से सम्पर्क भंग हो जाता है. यदि हां तो सरकार उक्त मुख्यालय में आवागमन के लिए सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों, उक्त प्रश्न का विभाग के द्वारा जवाब नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >