मनिहारी में सरस्वती प्रतिमा का हुआ विसर्जन

मनिहारी में सरस्वती प्रतिमा का हुआ विसर्जन

मनिहारी सरस्वती पूजा मनिहारी में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. कई पूजा कमेटी ने शनिवार को सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन किया गया. प्रतिमा विसर्जन को लेकर छात्र – छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. गीत संगीत और ढोल नगाड़े में युवा नृत्य कर रहे थे. प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कडे बंदोबस्त थे. राधा कृष्ण मंदिर मे स्थापित प्रतिमा का विसर्जन शनिवार शाम किया गया. मौके पर पंकज अग्रवाल, रामकिशुन यादव, रोनक अग्रवाल, किशन मित्तल, राजेश खैतान, सौरभ यादव, संदीप अग्रवाल, मोनका आदि मौजूद थे. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार ने पूजा को लेकर जायजा लिए. सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति थी. मनिहारी गंगा घाट के समीप कृत्रिम घाट प्रतिमा विर्सजन के लिए बनाया गया. गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >