प्रावि कबीर टोला में प्रधान शिक्षक ने पदभार ग्रहण किया

प्रावि कबीर टोला में प्रधान शिक्षक ने पदभार ग्रहण किया

मनिहारी मनिहारी के कुमारीपुर के प्राथमिक विद्यालय कबीर टोला में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार बनाये गये है. बीपीएससी से चयन सतीश कुमार का प्रधान शिक्षक पद हुआ है. नये प्रधान शिक्षक ने पदभार ग्रहण किया. पूर्व के प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार पासवान ने पदभार सौंपा. नये प्रधान शिक्षक ने विद्यालय के सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन – पाठन सही हो. इसकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने अभिभावक से अपने-अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की. मौके पर शिक्षक दीक्षा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, दीप्ती कुमारी, मकबूल हुसैन, जैकी अख्तर अहमदी, महबूब आलम, जहांगीर आलम, नजमूल हक, टोला सेवक नकुल त्रृषि, दीनानाथ त्रृषि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >