कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार नहर छठ घाट को लेकर पासवान टोला फाटक पर बीते दिनों करीब 200 महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. महिलाओं का आरोप था कि उनके क्षेत्र की ओर छठ घाट का निर्माण नहीं किया जा रहा है. छठव्रतियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. बुडको के एसडीओ मौके पर पहुंचे, जहां संवेदक विनोद साह, वार्ड पार्षद पिंटू चौधरी, सिकंदर पासवान, विक्की पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह स्पष्ट किया गया कि नहर के दोनों ओर पूर्ण रूप से छठ घाट का निर्माण किया जायेगा. विधायक कविता पासवान ने भी आश्वासन दिया था कि दोनों तरफ छठ घाट का निर्माण कराया जायेगा. बुडको के एसडीओ से इस मुद्दे पर बातचीत पूरी हो चुकी है. जल्द कार्य प्रारंभ करने की बात कही गयी है. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में छठव्रतियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है. किसी भी इलाके के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
