कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक कोष से कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पांच वार्ड क्रमशः वार्ड संख्या-06 हृदय गंज में 12 लाख 93 हजार रुपए की लागत से प्राथमिक विद्यालय से रतन सिंह के घर होते हुए विजय मंडल के घर तक पीसीसी पथ के निर्माण, वार्ड संख्या 16 अंतर्गत रेल क्षेत्र में पूर्णिया गेट से बघवा बाड़ी मुख्य पथ तक 12 लाख 59 हजार 08 सौ रुपए की लागत से पथ का पीसीसी निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 30 मंगल बाजार, पापड़ा गली में 03 लाख की लागत से विश्वनाथ पापड़ा के घर से ओपी सिंह के घर तक पथ का पीसीसी निर्माण तथा अमला टोला में चाणक्य टावर के निकट निखिल चौधरी के दीवार से विनोद चौधरी के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला का निर्माण 09 लाख 82 हजार 500 रूपये की लागत से, वार्ड संख्या-02 इंद्रपुरी में 09 लाख 68 हजार 08 सौ रूपये की लागत से सुनील यादव के घर से कर्मशील चौधरी के घर होते हुए शशिकांत झा के घर तक पथ का पीसीसी निर्माण तथा इंद्रपुरी में ही निवासिनी सिंह के घर से गुलाब झा एवं संजय सिंह के घर होते हुए उपेंद्र दास के घर तक 12 लाख 40 हजार की लागत से पथ के पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट अनावरण एवं नारियल फोड़ कर किया. भगवा बड़ी रेल क्षेत्र की सड़क अत्यधिक जर्जर रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही थी. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने रेल से अनापत्ति प्राप्त कर इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया है. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पीसीसी पथ व पक्का नाला के निर्माण से मुहल्ले वासियों को अब आवागमन में काफी सुगमता होगी. नगर के विभिन्न वार्डो मे पीसीसी पथ एवं पक्का नाला निर्माण के साथ ही विधानसभा क्षेत्र केअन्य पथों का भी कायाकल्प कराया गया है. उन्होंने बताया कि कटिहार नगर में हो रहे आबादी विस्तार एवं नए मुहल्ले के सृजन से नागरिकों को सड़क एवं नाला की सुविधा प्रदान करने का लगातार कार्य हो रहा है. निगम पार्षद मनीष कुमार घोष, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबन झा, दिनेश प्रसाद, चंदन हरि, राजेश प्रसाद, बेबी देवी, किरण देवी, रीना देवी, अनिल रजक, प्रमोद सिंह, अश्वनी सिंह, ब्रजेश झा, अशोक मेहता, पप्पू यादव, गंगा चौहान, श्याम सुंदर चौधरी, निक्कू सिंह आदि भाजपा नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं व मुहल्ला वासी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
