गरीबों की बेटी की शादी में आर्थिक बोझ होगा कम, मुखिया

गरीबों की बेटी की शादी में आर्थिक बोझ होगा कम, मुखिया

कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास मुख्य मंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो क्रान्फसिंग के माध्यम से पंचायत सरकार भवनों व कन्या मंडप भवनों का फीता काट का शिलान्यास किया. प्रखंड के मुखिया किशदेव रविदास के साथ सभी पंचायत के मुखिया ने फीता काट कर शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में मुखिया ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया. शिलान्यास कार्यक्रम में सरपंच सुमन कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रेम महलदार, समाजसेवी अरबिंद कुमार दास, कुनाल सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, उपेंद्र महलदार, अमलेश यादव, नित्यानंद दास, प्रवेज आलम, सिकन्दर आलम, सत्यनारायण, जेई अशोक रजक, डाटा आपरेटर स्वेता कुमारी, पंचायत सचिव इन्दस कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मुखिया ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से अब ग्रामीणों को अपने कामों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >