कन्या मवि मनिहारी में सम्पन्न हुआ विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव

कन्या मवि मनिहारी में सम्पन्न हुआ विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव

मनिहारी कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति के त्रिवर्षीय पुनर्गठन के लिए सदस्यों का चुनाव के लिए आमसभा का आयोजन किया गया. बीईओ मनिहारी के पत्र के आलोक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में दीपा जायसवाल, सबिता देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, नविसा खातून, सोनम खातून, अंसरी खातून, फूलन देवी, रीता देवी, सबिता कुमारी ने जीत कर शिक्षा समिति सदस्य बनी है. विद्यालय शिक्षा समिति की पदेन अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद लक्खी देवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक बैठक में आप सब नियमित रूप से आयेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह पर्यवेक्षक मुकेश कुमार चौरसिया ने चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया. शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कहा कि इस विद्यालय के सौंदर्यीकरण में सभी की सहभागिता जरुरी है. सभी निर्वाचित सदस्य बच्चों को विद्यालय नियमित आने के लिए प्रेरित करेंगे. अंत में प्रधानाध्यापक ने बाल संसद और मीना मंच के बारे में बच्चों के बीच विस्तार से चर्चा किया. मौके पर शिक्षिका सुमिता कुमारी, अर्चना, विनय कुमार पासवान, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुमन कुमार, ज्योतिष कुमार, जितेन्द्र कुमार पासवान, बदरुद्दोज़ा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >