अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के पासवान टोला गांव से नगर पंचायत कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गई है. इस होकर आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पासवान टोला से होकर पश्चिम टोला होते हुए नगर पंचायत एवं प्रखंड मुख्यालय तक लोग इसी सड़क से आना-जाना करते हैं. इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गया है. यह सड़क पूर्व का पीसीसी दलाई किया गया है. सड़क में गड्ढा रहने के कारण लोगों को आवा गमन करने में परेशानी होती है. स्थानीय अजय पासवान, अरुण पासवान, फनु पासवान इत्यादि लोगों ने बताया कि यहां से प्रखंड मुख्यालय एवं नगर पंचायत की दूरी एक किलोमीटर है. इस सड़क से होकर आने-जाने में कठिनाई होती है. खासकर गर्भवती महिला या मरीजों को लेकर इस होकर आने-जाने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क में गड्ढा रहने के कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं. आय दिन इस सड़क पर छोटी छोटी सड़क दुर्घटना होती है. उपरोक्त ग्रामीणों ने सड़क की पुनः निर्माण कार्य कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
