अमदाबाद. अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर एक गौरीपुर गांव में 20 वर्षीय पूजा कुमारी की प्रेम प्रसंग के तहत हुई शादी के करीब एक वर्ष बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत होने से गांव में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम व एसआइ भोला कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गये थे. बताया गया कि मृतका पूजा कुमारी व विभीषण मंडल का पुत्र राम मंडल के साथ करीब एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के तहत शादी हुई थी. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतका की सास चंदना देवी ने बताया कि उसकी पतोह मृतिका पूजा कुमारी मंगलवार को सुबह अन्य दिनों के तरह काम कर रही थी. इसी दौरान वह गिर गयी, जिसे उठाया गया, लेकिन तब पता चला कि उसकी मौत हो गयी है. घटना के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता पंचानंद मंडल एवं मां ललिता देवी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी प्रेम प्रसंग के तहत गौरीपुर के राम मंडल से हुई थी. कुछ दिन बाद मृतका के पति व उसके ससुराल वाले ने उसकी बेटी को बराबर प्रताड़ित करते थे. मृतका की मां ललिता देवी व उसका पिता पंचानन मंडल ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे. हालांकि मृतका की सास चंदना देवी ने बताया कि राम मंडल करीब दस दिन पहले अन्य प्रदेश मजदूरी करने चला गया है. उधर मृतिका के अन्य परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले उनकी लड़की से बात नहीं करने देते थे. वे लोग बराबर उसे प्रताड़ित करते थे. मौके पर मौजूद अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतका के पिता पंचानन मंडल ने चार लोगों को आरोपित करते हुए आवेदन दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
गौरीपुर गांव में 20 वर्षीय पूजा कुमारी की प्रेम प्रसंग के तहत हुई शादी के करीब एक वर्ष बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत होने से गांव में सनसनी फैल गयी.
