लूट व डकैती कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

रौतारा थाना क्षेत्र में दर्ज लूट व डकैती मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है.

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र में दर्ज लूट व डकैती मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. कांड संख्या 34/26 के तहत दर्ज इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त मुबारक को रौतारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले का मुख्य अभियुक्त मुबारक, पिता हकीम, हथिया दियरा, थाना रौतारा निवासी अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, जिससे इस कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उपस्थापन के लिए कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. आमलोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >