नागरिक सुरक्षा ने आपदा प्रबंधन पर जन-जागरूकता अभियान चलाया

नागरिक सुरक्षा ने आपदा प्रबंधन पर जन-जागरूकता अभियान चलाया

कटिहार नागरिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार पटना के दिशा-निर्देश तथा अनुमंडल पदाधिकारी उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कटिहार के आदेशानुसार रविवार को नागरिक सुरक्षा संगठन कटिहार की ओर से जन-जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वार्डन अनिल चमरिया ने की. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी कपलेश्वरी शरण के मार्गदर्शन में हुआ. इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के कुशल प्रशिक्षक सच्चिदानन्द यादव, अंजली, मनोज, गोपाल पासवान, प्रवीण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में स्वयंसेवक पवन कुमार सहित लगभग 200 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्कूलों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर आपदा प्रबंधन से संबंधित जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया. विशेष रूप से आग लगने की घटना, भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में मॉक ड्रिल तथा प्रत्यक्ष प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी. साथ ही, जनसामान्य को आपदा की स्थिति में शांत रहने, सुरक्षित स्थानों का चयन करने, प्राथमिक उपचार, आपदा के समय प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा नागरिक सुरक्षा बल की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय सजग, सतर्क और सक्षम बनाना तथा सामुदायिक सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >