अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर मुलाकात कर प्रखंड के कई ज्वलनशील समस्याओं को लेकर आवेदन दिया है. मुखिया ने मुख्यमंत्री को दिये आवेदन में कहा है कि दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर व भवानीपुर खट्टी पंचायत में करीब 60 हजार है. बड़ी आबादी को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में जर्जर सड़क के कारण काफी परेशानी होती है. विकास साह के घर से छबिलाल टोला भेजाली मंडल के घर तक जर्जर महानंदा रिंग बांध की मरम्मती एवं पक्कीकरण, गंगा व महानंदा नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कराने, भोलामारी महानंदा स्पर से राजमहल कॉलोनी स्पर तक महानंदा नदी में कटाव रोधी कार्य जिओ बैग व गैबियन का कार्य कराने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा योजना से चबूतरा निर्माण कराने व कबीर अंत्येष्टि का लाभ गैर बीपीएल सहित एपीएल परिवारों को भी दिलाने की मांग की है. मौके पर जदयू जिला महासचिव राजू साह मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
