विधानसभा चुनाव: अन्तर्राज्यीय बॉर्डर व अंतरजिला आवाजाही पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

विधानसभा चुनाव: अन्तर्राज्यीय बॉर्डर व अंतरजिला आवाजाही पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

– बार्डर सीलिंगव विधि-व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर विभिन्न जिलों के डीएम व एसपी के साथ वीसी के माध्यम से की बैठक कटिहार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के संदर्भ में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में संबंधित सीमावर्ती जिलों के जिला पदाधिकारी व उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के साथ अन्तर्राज्यीय बॉर्डर व अंतरजिला बार्डर सीलिंग, विधि-व्यवस्था संधारण इत्यादि के बिन्दु पर विचार-विमर्श के लिए बैठक आयोजित की गयी. सर्वप्रथम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ससमय बैठक में उपस्थित संबंधित सीमावर्ती जिलों के जिला पदाधिकारी, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया. बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए अवगत कराया गया कि निर्धारित समय अनुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन माह नवम्बर में कराया जाना है. इसके मद्देनजर सीमावर्ती सक्रिय अपराधियों व वारंटियों की सूची का आदान-प्रदान कर संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलायें जाने की आवश्यकता है. साथ ही बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून प्रभावी होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के संवेदनशील रास्तों व सड़कों को चिन्हित कर चेकपोस्ट का निर्माण कर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है तथा अवैध शस्त्रों के खरीद-बिक्री को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पूर्व के कांडों में आरोपित तस्कर गिरोह को चिन्हित कर सघन छापामारी अभियान कराये जाने की आवश्यकता है. बंगाल व झारखंड की सीमा पर 23 चेकपोस्ट इस बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के निमित्त बताया गया कि थानावार फरारी एवं वारंटी की सूची साझा की जा रही है तथा साझा किये जा रहे सूची के आधार पर अद्यतन कार्रवाई का अनुरोध किया गया. सीमावर्ती क्षेत्रों के बड़े-बड़े व्यापारियों जो नकद से अधिकांश व्यापार करते है तथा अन्य संबद्ध व्यक्ति जो कैश ट्रांजेक्शन संलग्न है. उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखना नितांत आवश्यक है. कटिहार जिलान्तर्गत सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल एवं झारखंड राज्यों के सीमा पर कुल 23 चेकपोस्ट एवं सीमावर्ती जिला भागलपुर, पूर्णिया एवं पुलिस जिला नवगछिया के सीमा पर कुल 14 चेकपोस्ट का निर्माण किया गया. जिसमें छापेमारी जारी है. बैठक में उपस्थित संबंधित सीमावर्ती जिला के जिला पदाधिकारी, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के द्वारा बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरी सतर्कता के साथ अंतर्राज्यीय सीमा पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया तथा आसूचनाओं को आदान-प्रदान कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >