किस्त तो दूर घर में दो जून की रोटी की जुगाड़ करने में भी मश्क्क्त अमदाबाद गैस की कमी सिर्फ रशोई को ही प्रभावित नही की है अपितु बाजार, होटल एवं ट्रांसपोर्टिंग एवं गाड़ियां भी प्रभावित हुई है. ऑटो चालक को गैस नही मिलने से ऑटो चल नही रही है. जिस कारण किस्त तो दूर घर में दो जून की रोटी की जुगाड़ भी होने में मश्क्क्त हो रही है. प्रखंड में ऑटो रिक्शा के लिए (एलपीजी) गैस नहीं मिलने से ऑटो चालक की परेशानी बढ़ गई है. रविवार को रासमोहन चौक ऑटो खड़ा कर चालकों ने परेशानी व्यक्त किया है. ऑटो चालक अफान अली, मो. जुल्फेकार, जमालुद्दीन, संजीव कुमार मंडल, सिकंदर, प्रकाश कुमार मंडल, गीदो मंडल, मनरेज, दुलाल माझी सहित अन्य ऑटो चालकों ने बताया कि (एलपीजी) गैस से चलने वाली ऑटो के लिए कहीं (एलपीजी) गैस उपलब्ध नहीं हो रहा है. पॉइंट भी नहीं बनाया है. करीब बीस दिनों (एलपीजी) गैस नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर के बदौलत ऑटो चल रहा था. वर्तमान समय में 45 दिन में एक ही सिलेंडर बुकिंग किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में गैस से चालित ऑटो कैसे चलेगी. ऑटो चलाकर घर का दाल रोटी चलता है. बच्चों का भरण पोषण होता था. ऊपर से किस्त जमा करने के लिए कंपनी का दबाव है. ऐसी स्थिति में ऑटो कैसे चलाई जाए. कुछ समझ में नहीं आ रहा है. कंपनी इसे पेट्रोल वर्जन भी बनाया है. लेकिन पेट्रोल से चलाने पर बचत नहीं होता है. ऑटो चालकों ने घर परिवार चलाने एवं कंपनी की किस्त भरने को लेकर चिंता व्यक्त किया है.
सीएनजी ऑटो चालक परेशान, गैस नहीं मिलने से बंद है ऑटो
सीएनजी ऑटो चालक परेशान, गैस नहीं मिलने से बंद है ऑटो
