बेमौसम बरसात एवं आंधी में नुकसान हुई फसल का कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजा

बेमौसम बरसात एवं आंधी में नुकसान हुई फसल का कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजा

मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी, तूफान और बारिश ने किसानों की हालत बदतर कर दी है. इस आंधी से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. किसानों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक नुकसान मक्का एंव आलू की फसलों को हुआ है. गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है. बीएओ अभिषेक कुमार एवं स्थानीय कृषि क्लीनिक के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में जाकर क्षति रकबा का आकलन किया इस दौरान किसान सलाहकारों के साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान भी मौजूद रहे.किसानों ने अपनी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं. जांच के उपरांत किसानों को अब सरकार से मुआवजा और राहत सहायता की उम्मीद है. ताकि इस बेमौसम आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हो सके. इस दौरान कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहां कि प्रखंड के सातों पंचायत में 12 से अधिक किसानों से मिलकर उनका छति ग्रस्त फसल का जायजा लिया .मनसाही में लगभग 276 हेक्टेयर भूमि में लगें मक्का की फसल आंधी में बर्बाद हुई है. कुरेठा पंचायत के विभिन्न किसानों के 42 हेक्टेयर का नुकसान का अनुमान लगाया है.जिसकी रिपोर्ट जिला भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >