कटिहार जिले में घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ताओं के बीच अब भी त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. जिले के सभी गैस वितरक एजेंसी के यहां अहले सुबह से ही लंबी कतार लग जाती है. जबकि पिछले से करीब एक सप्ताह से जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया जा रहा है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है. उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल रही है. पर जिस तरह से गैस एजेंसी के यहां भीड़ रोज लगाती है. उसे साफ जाहिर होता है कि लोगों के बीच गैस को लेकर कितनी परेशानी है. दूसरी तरफ गैस एजेंसी पर लगने वाली भीड़ जिला प्रशासन के उस दावे को भी खोखला साबित कर रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है. एक उपभोक्ता ने मोबाइल नंबर से 9123128626 इस प्रतिनिधि को कॉल कर गैस की वस्तु स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मीडिया में रोज गैस उपलब्ध होने का दावा की जाती है. पर 5 से 6 दिन नंबर लगाने के बाद भी उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो रही है. यह उपभोक्ता ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उस पर या तो कॉल रिसीव नहीं होता है या फिर कॉल लगता ही नहीं है. एक अन्य उपभोक्ता ने भी इस प्रतिनिधि को कॉल करके बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर किसी तरह का कोई रिस्पांस नहीं मिलता है. उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 एवं 239026 जारी किया है.
गैस की किल्लत: जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिलता कोई रिस्पांस
गैस की किल्लत: जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिलता कोई रिस्पांस
