जाम से निजात के लिए तीन जगहों पर बनेगी अस्थाई पार्किंग

जाम से निजात के लिए तीन जगहों पर बनेगी अस्थाई पार्किंग

गैर पंजीकृत ऑटो-टोटो पर प्रतिबंध लगाने पर बनी सहमति कटिहार नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते वाहनों व लगने वाले जाम की समस्या को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई. बैठक में ऑटो-टोटो के लिए अस्थाई पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात के प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया. तीन स्थानों पर बनेगी अस्थाई पार्किंग नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में ऑटो और टोटो की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे जाम की समस्या गंभीर हो गई है. इसको देखते हुए अरगरा चौक, चौधरी मोहल्ला और मिर्चाईबारी सहायक थाना के पास तीन स्थानों पर ऑटो-टोटो के लिए अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी. यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति वहां जरूरी है ताकि पार्किंग से वाहनों का संचालन सुगमतापूर्वक हो सके. यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि अभी उनके पास अतिरिक्त बल नहीं है. बल उपलब्ध कराने की अधियाचना भेजी गई है. इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध बल को ही रोटेशन मोड में तत्काल पार्किंग स्थलों पर तैनात किया जाए. गैर पंजीकृत वाहनों पर लगेगी रोक जिला परिवहन पदाधिकारी कटिहार ने बैठक में सुझाव दिया कि गैर पंजीकृत वाहनों को प्रतिबंधित करना सबसे कारगर उपाय रहेगा. इससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम होगी और जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत वाहनों की कलरिंग की जाएगी और उन्हें निर्धारित रूट के अनुसार ही चलने की अनुमति दी जाएगी. नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई होगी. संघ के साथ होगी बैठक, रूट तय होंगे नगर आयुक्त ने बताया कि ऑटो और टोटो संघ के अध्यक्ष और सचिव के साथ जल्द बैठक बुलाई जाएगी. उसमें अन्य छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों का चयन कर ऑटो-टोटो के परिचालन की नई व्यवस्था तैयार की जाएगी. साथ ही यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे शहर के सभी महत्वपूर्ण रूट चिन्हित कर सूची बनाएं और जिला परिवहन पदाधिकारी को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराएं. प्रशासन का मानना है कि इन कदमों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी. नियमों का पालन कराने के लिए जांच अभियान भी चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >