मंदिर के ट्रस्ट सचिव पर अनियमितता का आरोप

मंदिर के ट्रस्ट सचिव पर अनियमितता का आरोप

प्रतिनिधि, मनिहारी प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने नवाबगंज राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर सचिव कामता प्रसाद सिंह पर अनियमितता का आरोप लगाया है. प्रमुख ने डीएम को मांग पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.कहा, ट्रस्ट के पास काफी जमीन थी. जिसकी आमदनी भी होती थी. नवाबगंज मुखिया कामता प्रसाद सिंह ट्रस्ट के सचिव हैं. सचिव ने मंदिर की जमीन को टुकड़ा- टुकड़ा कर मोटी राशि लेकर 99 वर्ष का लीज दिया है. बासगीत पर्चा भी उपलब्ध करा दिया है. मंदिर हित में कोई कार्य नहीं किया है. मंदिर की विधि व्यवस्था को भी मनमानी तरीके से चलाता है. ट्रस्ट सचिव ने आरोप को बेबुनियाद बताया राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर ट्रस्ट नवाबगंज सचिव कामता प्रसाद सिंह ने सभी आरोप को बेबुनियाद बताया. सचिव ने कहा कि ट्रस्ट से जो आय व्यय होता है. उसका प्रत्येक वर्ष ऑडिट कराया जाता है. 99 वर्ष का लीज किसी को नहीं दिया है. हमने किसी को बासगीत परचा उपलब्ध नहीं कराया है. हमने बासगीत परचा मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी को की थी. इस पर कुछ नहीं हुआ. मंदिर की विधि व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से नियमानुसार चलायी जा रही है. मंदिर में खर्च किये जाते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >