फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

– अल करीम विवि के कुलपति से लेकर अन्य पदाधिकारियों ने लिया भाग कटिहार अल करीम विवि कटिहार के कुलपति प्रो सैय्यद अहमद के नेतृत्व में फीट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो अहमद ने बताया कि विवि अनुदान आयोग यूजीसी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को सम्पूर्ण देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में फीट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम फीटनेस की डोज, आधा घंटे रोज में शिक्षक व कर्मचारियों ने भाग लिया. अलकरीम विवि परिसर में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम पूरे जोरशोर से मनाया गया. कुलपति प्रो सैय्यद मोई अहमद, कुलसचिव के साथ विवि के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य कर्मियों ने शहर में साइकिल यात्रा कर स्वास्थ्य एवं प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलायी. इस अवसर पर कुलपति प्रो सैय्यद मोईद अहमद ने बताया कि साइकिल चलाने से एक तरफ जहां स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो दूसरी ओर यह सवारी प्रदूषण को रोकने में कारगर साबित होता है. साइकिल की सवारी बहुत सस्ती एवं आरामदायक होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >