कौशल किशोर यादव के आकस्मिक निधन से अपूर्ण क्षति -चक्रपाणि

कौशल किशोर यादव के आकस्मिक निधन से अपूर्ण क्षति

बरारी बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु सड़क दुर्घटना में जिला मुखिया संघ कटिहार अध्यक्ष एवं राजद पंचायती राज्य के जिला अध्यक्ष सह मुखिया रौनिया पंचायत कौशल किशोर यादव के भागलपुर से पटना राजद के बैठक में जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी. रविवार को बरारी प्रखंड के रौनिया गांव पहुंचकर उसके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया. उनके निधन पर बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शोक व्यक्त किये. मृतक मुखिया कौशल किशोर यादव मृदु भाषी थे. समाज एवं जिला में उनकी एक पहचान थी. वह सच्चे समाजसेवी थे. उनके निधन पर जिला एवं राज्य को अपूर्ण क्षति हुई. उनके निधन पर जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, अमरेंद्र सिंह संजू, राजन यादव, मनोहर यादव, अजय यादव, कुणाल किशोर आनंद, गौतम बनर्जी, विक्रम कुमार, इंजीनियर चंदन कुमार, पिंटू कुमार, रुपेश कुमार रमन आदि हजारो लोग शव यात्रा में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >